अंबेडकर जयंती पर सरदारशहर में निकली रैली:सामाजिक एकता, समानता और शिक्षा को बढ़ावा देने पर दिया जोर
अंबेडकर जयंती पर सरदारशहर में निकली रैली:सामाजिक एकता, समानता और शिक्षा को बढ़ावा देने पर दिया जोर
सरदारशहर : सरदारशहर में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती आयोजन समिति के तत्वावधान में रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से सामाजिक एकता, समानता और शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। रैली का शुभारंभ ताल मैदान से हुआ। यह रैली रेलवे स्टेशन और मेन बाजार से होते हुए घंटाघर से गांधी चौक तक पहुंची। गांधी चौक पर आम सभा का आयोजन किया गया। मुख्य बाजार में स्थानीय लोगों ने रैली का पुष्प वर्षा से स्वागत किया।
सभा में ओमकार बायला, बाबूलाल साजनसर, एडवोकेट गौरव कुरील समेत कई गणमान्य लोगों ने विचार व्यक्त किए। सभी वक्ताओं ने बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। देवा राम गोधा ने मंच का संचालन किया। कार्यक्रम में सिंगर सुखदेव नोहर और केआर नायक ने संगीतमय प्रस्तुति दी। इस अवसर पर तहसील क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोगों ने रैली में हिस्सा लिया। अंबेडकर शिक्षा संघ के अध्यक्ष हरिराम शीला सहित कई समाजसेवी संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2039542


