चूरू में 20 लाख रुपए की अवैध शराब जब्त:2 तस्कर गिरफ्तार, हरियाणा से ले जा रहे थे गुजरात
चूरू में 20 लाख रुपए की अवैध शराब जब्त:2 तस्कर गिरफ्तार, हरियाणा से ले जा रहे थे गुजरात
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : चूरू में कोतवाली पुलिस और डीएसटी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने एनएच 52 पर झंकार होटल के पास एक ट्रक से अवैध शराब जब्त की है। पुलिस ने दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। एसपी जय यादव के निर्देश पर जिले में ऑपरेशन फ्लश आउट चलाया जा रहा है। कोतवाली थाने के एसआई सुरेंद्र बारूपाल ने बताया कि डीएसटी की सूचना पर झंकार होटल के पास नाकाबंदी की गई। एक गुजरात नंबर के संदिग्ध ट्रक को रोककर जांच की गई। ट्रक में बॉक्स की आड़ में अवैध शराब छिपाई गई थी।
पुलिस ने ट्रक से 24 कार्टन अवैध शराब जब्त की है। गुजरात के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी दादा भाई उमर भादरका (37) और नयूम हुसैन कुरेशी (24) हैं। दोनों के खिलाफ राजस्थान आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ में पता चला कि शराब हरियाणा से गुजरात ले जाई जा रही थी। जब्त की गई शराब और ट्रक की कीमत 20 लाख रुपए है। इस कार्रवाई में कोतवाली सीआई सुखराम चोटिया, डीएसटी प्रभारी अमर सिंह सहित कई पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2039402

