कार से से 560 ग्राम अफीम बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार:दूधवाखारा पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान दबोचा, कार जब्त
कार से से 560 ग्राम अफीम बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार:दूधवाखारा पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान दबोचा, कार जब्त
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : चूरू की दूधवाखारा पुलिस ने ऑपरेशन फ्लश आउट के तहत एक बड़ी कार्रवाई की है। एनएच 52 पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक कार से 560 ग्राम अफीम बरामद की है। पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर कार भी जब्त कर ली है। दूधवाखारा थानाधिकारी हंसराज गुर्जर के अनुसार एसपी जय यादव के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चल रहा है। नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई। कार में भटिंडा पंजाब निवासी मलकीत सिंह (21) और धोद सीकर निवासी लोकेंद्र सिंह राजपूत उर्फ लोकी (19) सवार थे। पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपी अफीम को सीकर से पंजाब ले जा रहे थे। जब्त की गई अफीम की बाजार कीमत लगभग 2 लाख 80 हजार रुपए आंकी गई है। मामले की जांच रतननगर थानाधिकारी रामकरण सिद्धू को सौंपी गई है। कार्रवाई में थानाधिकारी हंसराज गुर्जर के साथ राजेश कुमार, संजय कुमार, सुरेंद्र कुमार और धर्मपाल शामिल थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2039234


