बिजली फिटिंग का काम करने वाले युवक ने किया सुसाइड:तोलिए और टीशर्ट से बनाया फंदा, रात 10 बजे घर से निकला था
बिजली फिटिंग का काम करने वाले युवक ने किया सुसाइड:तोलिए और टीशर्ट से बनाया फंदा, रात 10 बजे घर से निकला था
सीकर : सीकर के सदर थाना इलाके में मालियों की ढाणी क्षेत्र में पेड़ पर युवक का शव लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक बिजली फिटिंग का काम करता था। जो रात 10 बजे घर से निकला था। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। सदर पुलिस थाना के हेड कॉन्स्टेबल शौकीन खां के अनुसार आज सुबह 9 बजे के ग्रामीणों ने सूचना दी कि मालियों की ढाणी इलाके में बसोल नला में जंगल में बनी पानी की टंकी के पास बबूल के पेड़ पर फंदे से युवक का शव लटका है।

काम पर जाने की बात कहकर निकला था
इस सूचना पर टीम मौके पर रवाना हुई। मृतक की पहचान मालियों की ढाणी निवासी महेंद्र सैनी (32) पुत्र नाथूराम सैनी के रूप में हुई है। जो बिजली फिटिंग का काम करता है। रात को 10 बजे वह काम जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद वापस नहीं लौटा। ग्रामीणों के अनुसार मृतक युवक महेंद्र सैनी पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा है। मृतक के दो बच्चे हैं। परिवार की आर्थिक हालत भी ज्यादा ठीक नहीं है। फिलहाल परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2038721


