[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फतेहपुर में अंबेडकर जयंती पर निकली भव्य रैली:लोगों ने डीजे के साथ निकाली शोभायात्रा, प्रतिमा पर किया पुष्प अर्पण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

फतेहपुर में अंबेडकर जयंती पर निकली भव्य रैली:लोगों ने डीजे के साथ निकाली शोभायात्रा, प्रतिमा पर किया पुष्प अर्पण

फतेहपुर में अंबेडकर जयंती पर निकली भव्य रैली:लोगों ने डीजे के साथ निकाली शोभायात्रा, प्रतिमा पर किया पुष्प अर्पण

फतेहपुर : फतेहपुर में सोमवार को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। सुबह 9 बजे कस्बे के अमृतनाथ आश्रम के सामने से रैली की शुरुआत हुई। रैली कस्बे के चूरू बस स्टैंड से होते हुए पुराने सिनेमा हॉल पहुंची। फिर बावड़ी गेट बस स्टैंड और क्षत्रिया बस स्टैंड से होकर सदर थाने के पास स्थित बाबा साहब की प्रतिमा तक गई।

डीजे की धुन पर युवाओं ने ‘बाबा साहब अमर रहे’ और ‘संविधान अमर रहे’ के नारे लगाए। लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया। रास्ते में कई जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर रैली का स्वागत किया।

प्रतिमा स्थल पर सभी ने बाबा साहब को पुष्प हार पहनाकर नमन किया। मौजूद प्रबुद्धजनों ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि हमें उस महान व्यक्ति के बारे में जानना चाहिए, जिन्होंने देश को सुंदर संविधान दिया। कार्यक्रम में कस्बे और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से सैकड़ों लोग शामिल हुए। सभी ने बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet