[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अंबेडकर जयंती पर खेल प्रतिभाओं का सम्मान:लाखनी में 100 से 1600 मीटर तक की दौड़ में धावकों ने दिखाया दम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

अंबेडकर जयंती पर खेल प्रतिभाओं का सम्मान:लाखनी में 100 से 1600 मीटर तक की दौड़ में धावकों ने दिखाया दम

अंबेडकर जयंती पर खेल प्रतिभाओं का सम्मान:लाखनी में 100 से 1600 मीटर तक की दौड़ में धावकों ने दिखाया दम

रींगस : डॉ. भीमराव अंबेडकर युवा संस्थान ने लाखनी गांव में एक विशेष दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया। यह आयोजन बाबा साहेब की 134वीं जयंती के अवसर पर किया गया। हरीश काजला ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया और खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। संस्थान के अध्यक्ष श्यामलाल मेघवाल के अनुसार, इस प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों के धावकों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में अंडर-16 बालक वर्ग में कार्तिक मीणा ने प्रथम, अमित वर्मा ने द्वितीय और वैभव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में अनु, तानिया और अनुष्का क्रमशः विजेता रहीं।

ओपन श्रेणी में 100 मीटर पुरुष वर्ग में सचिन चौधरी, मनीष बावड़ी और हिमांशु वर्मा ने पदक जीते। महिला वर्ग में सुनीता, मनीषा और गरिमा विजेता रहीं। 400 मीटर पुरुष वर्ग में सचिन चौधरी, जितेंद्र बेनीवाल और विकास वर्मा ने बाजी मारी। महिला वर्ग में शीला, धापू और सुनीता ने पदक जीते।

800 मीटर महिला वर्ग में गरिमा, सुनीता और धापू विजेता रहीं। 1600 मीटर पुरुष वर्ग में महेश भूखर, हिमांशु जिंदोंलिया और विकास वर्मा ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में पूर्व उप सरपंच सुवालाल ने धावकों को 134 किलो फल वितरित किए। प्रकाश वर्मा ने धावकों को आम का रस पिलाया। इस अवसर पर सागर मल फौजी, बलदेव बाजियां, रामनिवास बाजिया समेत क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet