[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पुलिस हिरासत में युवक की मौत:चोरी के आरोप में थाने लेकर आई थी, पूछताछ के दौरान बिगड़ी तबीयत, देर रात तोड़ा दम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पुलिस हिरासत में युवक की मौत:चोरी के आरोप में थाने लेकर आई थी, पूछताछ के दौरान बिगड़ी तबीयत, देर रात तोड़ा दम

पुलिस हिरासत में युवक की मौत:चोरी के आरोप में थाने लेकर आई थी, पूछताछ के दौरान बिगड़ी तबीयत, देर रात तोड़ा दम

झुंझुनूं : पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान एक युवक की मौत हो गई। इस पर पहले उसे स्थानीय हॉस्पिटल ले जाया गया। यहां तबीयत ज्यादा खराब होने पर झुंझुनूं के बीडीके हॉस्पिटल रेफर किया गया।

मामला झुंझुनूं जिले के खेतड़ी थाना क्षेत्र में रविवार रात का है। युवक पप्पू राम मीणा (28) अजीतगढ़ थाना क्षेत्र के सीपुर का रहने वाला था। पप्पू राम को पुलिस चोरी के आरोप में पूछताछ के लिए थाने लेकर आई थी।

फरवरी में दर्ज हुआ था मामला, रविवार को लिया था हिरासत में

खेतड़ी थाना अधिकारी ने गोपाल लाल ने बताया कि रवि कुमार नाम के एक युवक ने 28 फरवरी को खेतड़ी थाने में एक शिकायत दी थी। इसमें उसने बताया कि करमाड़ी ढाणी (खेतड़ी थाना क्षेत्र) में उसका मकान है। जहां 200 कट्टे ग्वार के रखे हुए थे। 110 क्विंटल ग्वाल की कीमत करीब 6 लाख रुपए थी। 28 फरवरी को जब वह अपने मकान पर गया तो ताला टूटा हुआ मिला और ग्वार के कट्टे गायब थे।

इसके बाद आस-पास लगे सीसीटीवी खंगाले तो पता चला कि चोरी की घटना 24 फरवरी की रात करीब 2 बजे की है। इसमें कुछ लोग गाड़ियों में ग्वार के कट्टे भरकर ले जाते हुए दिखाई दे रहे थे। रवि कुमार की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। थाना अधिकारी ने बताया कि इसी मामले में रविवार को पप्पू राम को पुलिस ने हिरासत में लिया था।

पूछताछ के दौरान ​अचानक बिगड़ी तबीयत,पुलिस का दावा-टॉर्चर नहीं किया

झुंझुनूं ग्वार चोरी के मामले में पप्पूराम को हिरासत में लेकर खेतड़ी थाने लेकर आए थे। यहां इस मामले में उससे पूछताछ की गई। बताया जा रहा है कि इसी दौरान उसे घबराहट होने लगी और पसीना आने लगा।

पप्पूराम की तबीयत बिगड़ने पर उसे खेतड़ी के सरकारी हॉस्पिटल लेकर आए। यहां से उसे झुंझुनूं के बीडीके हॉस्पिटल में रेफर किया गया। जहां रात 1 बजे उसकी मौत हो गई।

झुंझुनूं एसपी शरद चौधरी ने बताया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी। वहीं पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे का एक्शन लिया जाएगा।

इधर, इस पूरे मामले में पुलिस विभाग के अधिकारी किसी भी तरह की मारपीट और टॉर्चर से इनकार कर रहे है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet