[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघानिया विश्वविद्यालय द्वारा इंटरस्कूल क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

सिंघानिया विश्वविद्यालय द्वारा इंटरस्कूल क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया

सिंघानिया विश्वविद्यालय द्वारा इंटरस्कूल क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया

पचेरी कलां : पचेरी बड़ी की ओर से इंटरस्कूल क्विज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को उनकी विद्यालयों में जाकर पुरस्कृत किया गया। यह प्रतियोगिता झुंझुनूं व नारनौल/महेंद्रगढ़ जिलों के सरकारी और निजी स्कूलों में आयोजित की गयी थी , जिसमें यूनिवर्सिटी की टीम ने विजेता छात्रों को पुरस्कार राशि व प्रमाण पत्र भेंट किए। गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल गोवली, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल बदनगढ़, तथा गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल खुड़िया में आयोजित कार्यक्रमों में छात्रों को उनके प्रदर्शन के अनुसार,3100 (प्रथम स्थान), ,2100 (द्वितीय स्थान), 1100 रुपए (तृतीय स्थान) की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गई। इसके साथ ही सभी प्रतिभागी छात्रों को सहभागिता के प्रमाण पत्र भी दिए गए।इस कार्यक्रम में सिंघानिया यूनिवर्सिटी की टीम की ओर से पब्लिक रिलेशन ऑफिसर डॉ. मोनिका, सहायक प्रोफेसर, भौतिकी विभाग , कपिल कुमार तथा सहायक प्रोफेसर, कानून विभाग, साहिल कुमार, विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों को पुरस्कार वितरित किए और कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “जहां-जहां भी यह प्रतियोगिता आयोजित की गई है, वहां-वहां विजेता छात्रों को विश्वविद्यालय की ओर से सम्मानित किया जा रहा है। हमारा उद्देश्य छात्रों में ज्ञान के साथ-साथ प्रतियोगिता की भावना को भी बढ़ावा देना है।” इस अवसर पर विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, व अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। यूनिवर्सिटी प्रतिनिधियों ने आगे भी ऐसे शैक्षिक व सांस्कृतिक आयोजनों को जारी रखने का आश्वासन दिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin