[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़े:दीवार निर्माण को लेकर हुआ झगड़ा, 5 लोग घायल, कुल्हाड़ी से किया हमला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़े:दीवार निर्माण को लेकर हुआ झगड़ा, 5 लोग घायल, कुल्हाड़ी से किया हमला

जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़े:दीवार निर्माण को लेकर हुआ झगड़ा, 5 लोग घायल, कुल्हाड़ी से किया हमला

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : चूरू जिले के दूधवाखारा थाना इलाके के गांव सिरसला में जमीन विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में दो पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को चूरू के डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड लाया गया, जहां एक बुजुर्ग की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया। दोनों पक्षों के मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। घायलों में गांव लाखाऊ का पटवारी भी शामिल है।

अस्पताल में घायलों के परिजनों ने बताया कि गांव सिरसला में मोहन सिंह (70) और उसके पड़ोसी के बीच जमीन को लेकर विवाद है। शुक्रवार को जब मोहन सिंह का परिवार दीवार बनवा रहा था। तभी हनुमान सिंह और उसके परिवार ने यह कहते हुए विरोध किया कि दीवार रास्ते में बनाई जा रही है। इस बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। जिसमें गांव लाखाऊ के पटवारी हनुमान सिंह (44), मोहन सिंह (70), विमला (68), हनुमान सिंह (30), रेखा (14) घायल हो गए।

सभी घायलों को डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड लाया गया, जहां उनका इलाज शुरू किया गया। मोहन सिंह के परिजनों ने आरोप लगाया कि हनुमान सिंह, सुरेंद्र सिंह और मनोहर सिंह हथियार लेकर वहां पहुंचे और उन्होंने तलवार, कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin