मेगा हाईवे पर अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार:13 इंच का चाकू बरामद, वारदात को अंजाम देने की फिराक में था
मेगा हाईवे पर अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार:13 इंच का चाकू बरामद, वारदात को अंजाम देने की फिराक में था
रतनगढ़ : चूरू के रतनगढ़ में पुलिस ने गुरुवार को एक बड़ी कार्रवाई की। मेगा हाईवे पर गोगासर के पास से पुलिस ने एक युवक को 13 इंच के धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया। रतनगढ़ थाना के एएसआई रामनिवास मीणा के अनुसार दोपहर के समय गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली की मेगा हाईवे पर एक युवक धारदार हथियार लेकर खड़ा है।
पुलिस टीम तुरंत चौधरी धर्मकांटा के पास पहुंची। वहां कांगड़ गांव का रहने वाला बीरबलराम बावरी मिला। उसके पास से अवैध धारदार चाकू बरामद किया गया। माना जा रहा है कि वह किसी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा था। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि आरोपी को यह अवैध हथियार कहां से मिला और वह इसका इस्तेमाल किस काम में करने वाला था।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2046007


