महात्मा ज्योतिबा फूले और बाबासाहेब अंबेडकर की जयंती पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन
महात्मा ज्योतिबा फूले और बाबासाहेब अंबेडकर की जयंती पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन
झुंझुनूं : महात्मा ज्योतिबा फूले की जयंती और बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती के उपलक्ष्य में, तथा युवा समाजसेवी रक्तवीर स्व. राकेश बेसरवाल की तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर 11 अप्रैल को अंबेडकर भवन में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर सुबह 10 बजे से शुरू होगा, जिसमें जिले के रक्तदाता रक्तदान करेंगे ताकि जरूरतमंदों तक रक्त पहुंच सके।
शिविर की तैयारी के संबंध में आज अंबेडकर भवन में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। भीम आर्मी जिला अध्यक्ष विकास आल्हा, अजय कुमार नुआ और डॉक्टर राजवीर बेसरवाल ने कहा कि इस रक्तदान शिविर का मुख्य उद्देश्य आम जनता तक रक्त पहुंचाना है, ताकि कोई भी गरीब खून की कमी के कारण अपनों से ना बिछड़े।
अब तक सैकड़ों युवा साथियों ने इस रक्तदान शिविर के लिए पंजीकरण करवाया है, और कार्यकर्ताओं में इस आयोजन को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। शिविर के आयोजन से उम्मीद है कि यह समाज में रक्तदान की अहमियत को और बढ़ाएगा और जरूरतमंदों को जीवनदायिनी रक्त मिल सकेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2034308


