[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में अवैध ऑनलाइन गेमिंग करवाते 3 को दबोचा:पड़ोसी की छत से मकान में घुसी पुलिस, 20 मोबाइल फोन सहित अन्य सामान जप्त


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में अवैध ऑनलाइन गेमिंग करवाते 3 को दबोचा:पड़ोसी की छत से मकान में घुसी पुलिस, 20 मोबाइल फोन सहित अन्य सामान जप्त

सीकर में अवैध ऑनलाइन गेमिंग करवाते 3 को दबोचा:पड़ोसी की छत से मकान में घुसी पुलिस, 20 मोबाइल फोन सहित अन्य सामान जप्त

सीकर : सीकर की साइबर थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने ऑनलाइन गेमिंग एप रेडडी अन्ना के काउंटर का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 3 लैपटॉप, 20 मोबाइल फोन सहित अन्य सामान बरामद किया है।

साइबर पुलिस थाने की सब इंस्पेक्टर रिया चौधरी ने बताया- 8 अप्रैल को एनसीआरबी डिजिटल सोर्सेस और मुखबिर से सूचना के आधार पर सीकर में जीवन महाविद्यालय के पास एक मकान पर दबिश दी गई। मकान पर दबिश देकर ऑनलाइन गेमिंग एप रेडडी अन्ना के काउंटर के जरिए क्रिकेट सहित अन्य गेम्स पर ऑनलाइन सट्टा करवाते हुए तीन आरोपी राकेश जाट(25) पुत्र महावीर जाट निवासी दुगोली,मनोज जाट (26) निवासी रूल्याणा माली और दिलबाग जाट (23) पुत्र रामकुमारसिंह जाट निवासी रूल्याणा माली को पकड़ा है।

इलीगल तरीके से लाखों रुपए का ट्रांजेक्शन किया

आरोपियों के पास से 3 लैपटॉप, 20 एटीएम कार्ड, 9 बैंक पासबुक,5 बैंक चेकबुक,20 मोबाइल फोन,3 गूगल पे स्कैनर,1 पेटीएम स्कैनर,8 मोबाइल चार्जर,1 कैलकुलेटर,1 पावर स्विचबोर्ड बरामद किया गया है। पूछताछ में सामने आया कि अवैध ऑनलाइन गेमिंग से खुद के और दूसरे लोगों के खाते किराए पर लेकर इलीगल तरीके से ट्रांजेक्शन करते थे। फिलहाल अब पुलिस इन लोगों को रेडडी अन्ना की आईडी उपलब्ध करवाने वाले लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। आरोपियों की ओर से अब तक लाखों रुपए का ट्रांजैक्शन करना सामने आया है।

बता दें कि इस आईपीएल सीजन में सीकर की साइबर पुलिस लगातार अवैध ऑनलाइन गेमिंग और सट्टे के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। अब तक दो कार्रवाई की जा चुकी है। इस कार्रवाई में पुलिस पड़ोसी की छत के जरिए मकान में घुसी और फिर आरोपियों को दबोचा। कार्रवाई में सीकर डीएसटी टीम के हेड कॉन्स्टेबल दुर्गाराम, कॉन्स्टेबल दलीप और दिनेश,साइबर थाने के कॉन्स्टेबल दिलावर, भागीरथमल, विजयपाल, आनंद कुमार शामिल रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad