[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में महिला की संदिग्ध मौत:भाई का आरोप- सास-ननद करती थीं टॉर्चर, शरीर पर मिले चोट के निशान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में महिला की संदिग्ध मौत:भाई का आरोप- सास-ननद करती थीं टॉर्चर, शरीर पर मिले चोट के निशान

नीमकाथाना में महिला की संदिग्ध मौत:भाई का आरोप- सास-ननद करती थीं टॉर्चर, शरीर पर मिले चोट के निशान

नीमकाथाना : नीमकाथाना में एक 23 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। टोड़ा स्थित उपरलावास की ढाणी में रहने वाली रितु कंवर का शव फंदे से लटका मिला। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। रितु की शादी लोकेश सिंह से 8 साल पहले हुई थी। लोकेश जम्मू-कश्मीर में कैंटीन में काम करता है। घटना की जानकारी तब मिली जब रितु सुबह अपने कमरे से बाहर नहीं निकली। कमरा खोलने पर उसका शव फंदे से लटका मिला।

मृतका के भाई केदार सिंह ने बताया कि सास और ननद रितु को प्रताड़ित करती थीं। ससुराल वालों ने रितु के आधार कार्ड से 20-20 हजार रुपये के कई लोन ले रखे थे। इन लोन की वजह से रितु परेशान रहती थी। केदार ने बताया कि मोर्चरी में शव पर चोट के निशान मिले हैं। सदर थाना अधिकारी राजेश डूडी ने बताया कि केदार सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad