[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रोडवेज बस की टक्कर से स्कूटी सवार घायल:कंडक्टर के गाली-गलौज करने से आक्रोशित हुए लोग, पांच दिन में दूसरी घटना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रोडवेज बस की टक्कर से स्कूटी सवार घायल:कंडक्टर के गाली-गलौज करने से आक्रोशित हुए लोग, पांच दिन में दूसरी घटना

रोडवेज बस की टक्कर से स्कूटी सवार घायल:कंडक्टर के गाली-गलौज करने से आक्रोशित हुए लोग, पांच दिन में दूसरी घटना

चूरू : चूरू में रोडवेज डिपो के पास बुधवार दोपहर रोडवेज बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार युवक जाकिर खान घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। उन्होंने रोडवेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन किया।

सूचना मिलते ही सदर और कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। वार्ड पार्षद शाहरुख के अनुसार वार्ड 38 निवासी जाकिर खान अस्पताल में ड्यूटी के लिए जा रहा था। इसी दौरान कलेक्ट्रेट की तरफ से आई रोडवेज बस ने उसे टक्कर मार दी। बस कंडक्टर ने घायल को अस्पताल पहुंचाने की बजाय गाली-गलौज की, जिससे भीड़ आक्रोशित हो गई।

यह इस स्थान पर पांच दिनों में दूसरी दुर्घटना है। तीन अप्रैल की रात को भी एक रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी थी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। उस घटना के बाद प्रशासन ने रोडवेज डिपो के पास व्यवस्था में सुधार का आश्वासन दिया था, लेकिन कोई बदलाव नहीं आया। स्थानीय लोगों का कहना है कि रोडवेज बस ड्राइवरों की लापरवाही से आए दिन हादसे हो रहे हैं, लेकिन रोडवेज प्रशासन इसकी जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin