[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एसएफआई का जिला सम्मेलन:विष्णु नायक अध्यक्ष और विक्रम यादव बने महासचिव, नई शिक्षा नीति पर जताई चिंता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

एसएफआई का जिला सम्मेलन:विष्णु नायक अध्यक्ष और विक्रम यादव बने महासचिव, नई शिक्षा नीति पर जताई चिंता

एसएफआई का जिला सम्मेलन:विष्णु नायक अध्यक्ष और विक्रम यादव बने महासचिव, नई शिक्षा नीति पर जताई चिंता

खेतड़ी : छात्र संगठन एसएफआई का द्वितीय जिला सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष सुभाष जाखड़ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष विष्णु नायक ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

मुख्य अतिथि सुभाष जाखड़ ने नई शिक्षा नीति 2020 पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सरकार सरकारी शैक्षणिक संस्थानों को निजी हाथों में सौंप रही है। उन्होंने कहा कि छात्र संघ चुनाव न होने से लोकतांत्रिक व्यवस्था कमजोर होगी। इससे गरीब किसान-मजदूर परिवारों के छात्रों का राजनीति में प्रवेश मुश्किल होगा।

जाखड़ ने घोषणा की कि एसएफआई छात्र संघ चुनाव बहाली के लिए प्रदेश में बड़ा आंदोलन करेगी।

सम्मेलन में पर्यवेक्षक पंकज गुर्जर ने 27 सदस्यीय कमेटी का प्रस्ताव रखा। इसमें विष्णु नायक को जिलाध्यक्ष और विक्रम यादव को जिला सचिव चुना गया। पायल नायक, जितेंद्र यादव, शिवा वर्मा और संजय सैनी को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। मयंक शर्मा, नवीन ककराना, रचना सैनी, किरण सैनी और सीमा सैनी को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया। दिनेश बेरवाल को सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin