[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मेडिकल कॉलेज में खराब पंखे-कूलर पर प्रिंसिपल सख्त:दो दिन में मरम्मत का आदेश, दो साल से स्टोर में धूल फांक रहे पंखे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मेडिकल कॉलेज में खराब पंखे-कूलर पर प्रिंसिपल सख्त:दो दिन में मरम्मत का आदेश, दो साल से स्टोर में धूल फांक रहे पंखे

मेडिकल कॉलेज में खराब पंखे-कूलर पर प्रिंसिपल सख्त:दो दिन में मरम्मत का आदेश, दो साल से स्टोर में धूल फांक रहे पंखे

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : चूरू के मेडिकल कॉलेज में प्रिंसिपल डॉ. एमएम पुकार ने गर्वमेंट डीबी अस्पताल के एमसीएच विंग का औचक निरीक्षण किया। 42 डिग्री से अधिक तापमान के बीच मरीजों की परेशानी को देखते हुए उन्होंने कड़ा रुख अपनाया। निरीक्षण के दौरान एमसीएच विंग के आउटडोर में दीवार पर लगे पंखे गायब मिले। जांच में पता चला कि खराब पंखे पिछले दो साल से स्टोर में पड़े हैं। प्रिंसिपल ने इलेक्ट्रीशियन को तुरंत पंखों की मरम्मत कर लगाने के निर्देश दिए।

डॉ. पुकार ने लेबर रूम, जननी सुरक्षा योजना और पीडियाट्रिक वार्ड का भी निरीक्षण किया। उन्होंने गैलरी में पड़े कूलर को वार्डों में लगाने के आदेश दिए। जेएसवाई वार्ड में तीन अलग-अलग रंग की बेडशीट देखकर स्टाफ को बेडशीट कोड के अनुसार एक समान बेडशीट लगाने के निर्देश दिए।

अस्पताल अधीक्षक डॉ. दीपक चौधरी ने बताया कि तीन दिन के भीतर सभी पंखे और कूलर ठीक करवाकर लगा दिए जाएंगे। सभी वार्ड इंचार्ज को बिजली के उपकरण दुरुस्त करवाने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान डॉ. शकील अहमद, नर्सिंग अधीक्षक रमेश कुमार, मंगल सिंह, एमआरएस इंचार्ज ताराचंद मेघवाल, अनिल शर्मा और वेदप्रकाश खीची मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin