[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

20 लाख का 225 किलो डोडा पोस्त छीलका बरामद:तीन तस्कर गिरफ्तार, प्याज से भरे ट्रक से की जा रही थी तस्करी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

20 लाख का 225 किलो डोडा पोस्त छीलका बरामद:तीन तस्कर गिरफ्तार, प्याज से भरे ट्रक से की जा रही थी तस्करी

20 लाख का 225 किलो डोडा पोस्त छीलका बरामद:तीन तस्कर गिरफ्तार, प्याज से भरे ट्रक से की जा रही थी तस्करी

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : चूरू की सदर पुलिस ने मंगलवार को एनएच 52 पर ढाढ़र टोल नाका के पास बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने प्याज से भरे एक ट्रक से 225 किलो डोडा पोस्त छीलका बरामद किया। इस मामले में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी जय यादव के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन फ्लश आउट के तहत यह कार्रवाई की गई। सदर थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक पंजाब नंबर की कार को रोका। कार में सवार पंजाब के फतेहाबाद निवासी चमकोर सिंह और जगतार सिंह से पूछताछ की गई। दोनों ने बताया कि वे डोडा पोस्त से भरे ट्रक की एस्कॉर्ट कर रहे हैं।

जांच में पता चला कि प्याज के कट्टों के नीचे डोडा पोस्त छिपाया गया था। यह डोडा पोस्त जोधपुर से पंजाब ले जाया जा रहा था। पुलिस ने एस्कॉर्ट कर रहे दोनों और ट्रक ड्राइवर पटियाला निवासी गुरविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। बरामद डोडा पोस्त की कीमत लगभग 20 लाख रुपए आंकी गई है। मामले की जांच दूधवाखारा थानाधिकारी हंसराज गुर्जर करेंगे। इस कार्रवाई में एजीटीएफ हैड कॉन्स्टेबल राकेश कुमार और साइबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्रवाई में सदर थानाधिकारी बलवंत सिंह, हैड कॉन्स्टेबल राकेश कुमार, सरजीत सिंह, नवीन कुमार, धर्मेंद्र कुमार और जितेंद्र शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin