[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्थापना दिवस पर चल रहे साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत जिला कार्यालय में हुआ कार्यक्रम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

स्थापना दिवस पर चल रहे साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत जिला कार्यालय में हुआ कार्यक्रम

स्थापना दिवस पर चल रहे साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत जिला कार्यालय में हुआ कार्यक्रम

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के निर्देशानुसार आगामी सप्ताह में 6 अप्रेल पार्टी स्थापना दिवस से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही है। जिसमें पार्टी की रीति नीति एवम् विचारधारा को आमजन तक पहुचाने के लिए सामाजिक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। साप्ताहिक कार्यक्रमों के तहत भाजपा जिलाकार्यालय में जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया व पार्टी का झण्डा फहराया गया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष बसंत शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का आज तक का सफर देखकर हम सब कार्यकर्ताओं को गर्व का अनुभव होता है क्योंकि भाजपा जनसंघ से लेकर आज तक अपने विचारों पर दृढ़ रही है। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री डॉ वासुदेव चावला ने सभी कार्यकर्ताओं का आवाहन करते हुए कहा कि जिस प्रकार देश के प्रधानमंत्री दिन रात परिश्रम कर देश की विकास गाथा को लिख रहे हैं हम सबको उसमें दिन रात मेहनत कर योगदान देना चाहिए।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री अभिषेक चोटिया, जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र काछवाल, नरेन्द्र सैनी, जिला मंत्री श्रीराम सैनी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष सुरेश सारस्वत, मण्डल अध्यक्ष धर्मेन्द्र राकसिया, भाजयुमो के जयपालसिंह टकणेत सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin