[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया

विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : नोरंगराम दयानन्द ढूकिया नर्सिंग कॉलेज में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया विश्व स्वास्थ्य दिवस की शुरूआत विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के गठन के साथ जुड़ी है | WHO की स्थापना 7 अप्रैल 1948 को हुई थी इसी दिन को हर साल “विश्व स्वास्थ्य दिवस’ रूप में मनाया जाता है। कम्युनिटी हेल्थ नर्सिंग के व्याख्याता विष्णु किरोड़ीवाल के निर्देशन में बी. एसी. नर्सिंग तृतीय समेस्टर की छात्रा नीरज एवं साक्षी ने पावर पॉइन्ट प्रजेन्टेशन एवं पोस्टर के द्वारा स्वास्थ्य के दुष्प्रभाव जैसे कि – अस्वास्थ्य जीवन शैली से मोटापा, मधुमेह, हृदय रोग, तंबाकू के सेवन से कैंसर और अन्य बीमारियाँ हो सकती है।

संस्थान उपप्राचार्य राजेश माण्डिया ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य दिवस की थीम “स्वस्थ शुरूआत, आशापूर्ण भविष्य” तथा स्वास्थ्य के दुष्प्रभाव व रोगो के कारण, लक्षण और उपचार के बारे में बच्चों को प्रोत्साहित किया ।

संस्थान एकेडमीक डायरेक्टर सुनिता ढूकिया ने छात्र – छात्राओं एवं स्टाफ को सम्बोधित करते हुए बताया कि समाज में जागरूकता लाने के लिए समय-समय पर ऐसे प्रोग्राम करते रहते है। जिसमें स्वास्थ्य के दुष्प्रभाव व बचाव के प्रति लोगों में जानकारिया बढ़े। तथा छात्र – छात्रओं को ऐसे प्रोग्राम करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर मो. सलीम, गो. अहसान, सुधीर चौधरी, अगन व नीकेश शर्मा उपस्थित थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin