[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जानलेवा हमले के दो आरोपी गिरतार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जानलेवा हमले के दो आरोपी गिरतार

जानलेवा हमले के दो आरोपी गिरतार

गुढ़ागौड़जी : गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र के बड़ की ढाणी गांव में रात के समय एक महिला के घर में घुसकर गंभीर मारपीट और तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गुढ़ागौड़जी थानाधिकारी राममनोहर ने एक विशेष टीम का गठन किया। जांच के बाद आरोपी अनिल कुमार पुत्र शीशराम निवासी गढ़ला कलां और अरविंद उर्फ सोनू पुत्र विनोद कुमार निवासी देलसर खुर्द को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

यह था मामला

पीड़िता रश्मी (23) पत्नी रोहित ने थाने में 13 दिसंबर 2024 को रिपोर्ट दर्ज करवाई।

रिपोर्ट में बताया था 12 दिसंबर की रात करीब 10:30 बजे वह, उसकी सास, ननद और छोटा बेटा घर के चौक में सो रहे थे। इसी दौरान करीब पांच से सात बदमाश घर में घुस आए और जमकर उत्पात मचाया।

बदमाशों ने रश्मी से उसका छह से सात महीने का बच्चा छीनकर जमीन पर फेंक दिया, हालांकि बच्चे को कोई गंभीर चोट नहीं आई। आरोपियों ने घर में खड़ी स्प्लेंडर बाइक, बैठक व हॉल के शीशे, खिड़कियां, खाट और कुर्सियों को भी तोड़ दिया। शोर सुनकर जब पीड़िता के चाचा गुगन राम मौके पर पहुंचे, तो आरोपियों ने लोहे के पाइप से उनके साथ बेरहमी से मारपीट की। जिससे उनकी नाक की हड्डी टूट गई।

पीड़िता ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि पिकअप चालक की पहचान राकेश सऊ निवासी कारी और गाड़ी चालक दीपक खेदड़ निवासी टिटनवाड़ के रूप में हुई है। अन्य हमलावरों में अनिल माठ, अरविंद उर्फ सोनू उस्ताद, रोहित भाकर उर्फ जॉनी भाकर, सुरेश, खलील दीपक सोंथली और तीन अन्य शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin