[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अखिल भारतीय कुलड़िया खाप का द्वितीय मिलन समारोह आयोजित हुआ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

अखिल भारतीय कुलड़िया खाप का द्वितीय मिलन समारोह आयोजित हुआ

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अकिल

फतेहपुर : फतेहपुर में जानटी बालाजी मंदिर के पास स्थित पैंतालीसा धर्मशाला में अखिल भारतीय कुलड़िया खाप का द्वितीय मिलन समारोह आयोजित हुआ।  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खाफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुभाष कुलड़िया युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुलड़िया इन्होंने कुलड़िया खाप की कार्यशैली के बारे में बताया और परिवार के सदस्यों के साथ विस्तृत चर्चा की परिवार के मुख्य अतिथि के रूप में आर एस कुलहरि ने परिवारजनों को कहा कि कठोर परिश्रम कर हर क्षेत्र में आगे बढ़ा जा सकता है। सदा सहयोग का भाव रखना चाहिए अतिथि के रूप में लेबर कमिश्नर धर्मपाल कुल्हरी ने कहा कि समाज के लिए मैं हमेशा तत्पर रहूंगा शिक्षाविद कुलदीप जी कुलहरी ने कुलदेवी पड़ा माता के बारे में चित्रण किया।

ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ.दिलीप कुल्हरी ने कहा परिवार जनों के लिए चिकित्सा सेवा में 24 घंटे तैयार मिलूंगा ,सरपंच तारा देवी कुलहरी ने अपने संघर्ष की कहानी बता परिवार की महिलाओं को आगे आने के लिए प्रेरित किया। स्वागत भाषण विकेश कुलहरि ने दिया। खाफ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अंकित कुलहरी ने कहा कि सभी परिवार के लोगों को एक जाजम पर रहना चाहिए ताकि समाज सही दिशा में आगे बढ़े। खाफ के सीकर जिला अध्यक्ष कमल कुलहरि ने कहा कि सभी को भविष्य में टीम बनाकर ऐसे कार्यक्रम आगे करने चाहिए। इस कार्यक्रम में महिपाल कुल्हारी, कैलाश कुल्हरी, करतार कुलारी, पप्पू कुल्हारी, सरपंच भगवती देवी कुलहरी, समाज सेवी शुभकरण कुल्हरी, महेंद्र कुल्हरी, रामनिवास कुलड़िया, कृष्ण कुलड़िया, फूलचंद कुल्हरी आदि मौजूद थे मंच संचालन कवि हरीश हिंदुस्तानी ने किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin