[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शिमला में रामनवमी का विशाल मेला भरा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

शिमला में रामनवमी का विशाल मेला भरा

21 हजार की कुश्ती में सुरेंद्र बापडोली ने पिंटू पेरा को हराया

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : डॉ अनिल शर्मा 

शिमला : गोमती दास मंदिर शिमला में रामनवमी का विशाल मेला 6 अप्रैल रविवार को धूमधाम से भरा। जिसमें प्रातः 4 बजे से ही हनुमान जी के मंदिर के कपाट दर्शनार्थ खोल दिए गए। सुबह 8 बजे डीजे की धुन पर पूरे ग्राम में राम दरबार की जीवंत झांकियां निकाली गई। जो गोमती दास मंदिर से आरंभ होकर होली चौक शिमला तक गांव के आम रास्तों से होकर गुजरी। 11 बजे से भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें आर्ट्स ग्रुप के कलाकार मास्टर दयालसिंह भोजासिया, नर्गिस शर्मा भरतपुर,आरती दुगल,रीना यादव, दीपक प्रजापति, नवीन रोहिला म्यूजिक ग्रुप, खलील राणा राजस्थान, राजेंद्र राणा हरियाणा, सौरभ राणा, श्याम बाग़ोत ने एक से बढ़कर एक सुंदर प्रस्तुति दी। पुजारी रघुवीर प्रजापत ने हनुमान जी की पूजा अर्चना करवाई व प्रसाद का वितरण किया।

मेले में शाम 4 बजे कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें चिचडोली की टीम विजेता रही। तथा शिमला की टीम उपविजेता रही। कबड्डी में विजेता टीम चिंचडोली को 51 सौ रुपए नगद व उप विजेता टीम शिमला को 31 सौ रुपए नगद पुरस्कार दिया गया। तथा 100 रुपए से लेकर 21 हजार रुपए तक की कुश्तियां करवाई गई। 21हजार रूपयो की कुश्ती में सुरेंद्र बापरोली ने पिंटू पैरा को हराया। मेला कमेटी ने सुरेंद्र बापरोली को 21 हजार रुपए प्रदान कर सम्मानित किया। मेले में रंग बिरंगी दुकाने आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेंगी। इस अवसर पर शिमला व आसपास के गांवो के लोगों ने भाग लिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin