राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम का सम्मान समारोह:प्रदेश मुख्य महामंत्री की मौजूदगी में हुआ शिक्षकों का सम्मान
राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम का सम्मान समारोह:प्रदेश मुख्य महामंत्री की मौजूदगी में हुआ शिक्षकों का सम्मान

पिलानी : राजस्थान शिक्षक संघ उपशाखा पिलानी का शिक्षक सम्मान समारोह पीएम श्री राजकीय उमा विद्यालय वार्ड नंबर 2 में आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता प्रदेश मुख्य महामंत्री उम्मेद सिंह डूडी ने की। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित प्रदेश मुख्य महांत्री उम्मेदसिंह डूडी, अतिरिक्त महामंत्री निरंजन शर्मा, सह संगठन महामंत्री सुबेंद्र सिंह, प्रदेश प्रवक्ता होशियार सिंह लुणायच, संरक्षक राधेश्याम मान तथा जिला भामाशाह प्रेरक सम्मान प्राप्त संगठन के जिलाध्यक्ष अशोक कुलहरि, संतोष कौशिक, सेवानिवृत शिक्षक शेरसिंह कुमावत, पृथ्वीसिंह, दयासिंह का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष अशोक कुलहरि, उम्मेद सिंह डूडी, निरंजन शर्मा, राधेश्याम मान, शुभेंद्र बिजारणिया, होशियार सिंह लुणायच आदि ने संबोधित किया। पिलानी ब्लॉक अध्यक्ष चरण सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में कार्यकारी अध्यक्ष वेदपाल, कोषाध्यक्ष रामकरण सैनी, विजेंद्र सिंह, दिनेश पूनिया, योगेंद्र,अशोक संदीप, थानाराम, राकेश, कमलेश व अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।