[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

क्रेशर पर मंथली मांगने का मामला:मेहाड़ा पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, बाइक और बोलेरो जब्त


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

क्रेशर पर मंथली मांगने का मामला:मेहाड़ा पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, बाइक और बोलेरो जब्त

क्रेशर पर मंथली मांगने का मामला:मेहाड़ा पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, बाइक और बोलेरो जब्त

मेहाड़ा : मेहाड़ा पुलिस ने दुधवा स्थित क्रेशर पर मारपीट और मंथली मांगने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी भजनाराम के नेतृत्व में पुलिस ने थली निवासी सचिन और भोदन निवासी दीपक राठी को पकड़ा है।घटना 27 मार्च की है। अग्रवाल ग्रीट उद्योग के पार्टनर राजपाल सैनी ने रिपोर्ट दर्ज करवाकर बताया कि दोपहर करीब तीन बजे एक बाइक पर तीन हथियारबंद व्यक्ति आए। उन्होंने मुनीम कैलाश के साथ गाली-गलौच और मारपीट की। आरोपियों ने क्रेशर बंद करने की धमकी देते हुए 20 हजार रुपए मंथली की मांग की।

पुलिस ने आरोपियों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाले। टीम ने हरियाणा के नांगलचौधरी, महेंद्रगढ़, नारनौल, बहरोड़, कोटपूतली, प्रागपुरा, जयपुर, चित्तौड़गढ़ और गुजरात के अहमदाबाद तक तलाश की। अथक प्रयासों के बाद मुख्य आरोपी हिरा गुर्जर और बादल मीणा के सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक और बोलेरो गाड़ी जब्त कर ली है। मुख्य आरोपियों की तलाश जारी है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी भजनाराम के साथ एचसी विक्रम, कांस्टेबल रोहिताश, कर्मपाल, प्रमोद, पवन कुमार और पूनम शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin