फतेहपुर का 573वां स्थापना दिवस मनाया:विधायक हाकम अली ने केक काटा, कहा- विरासत की रक्षा करना जरूरी
फतेहपुर का 573वां स्थापना दिवस मनाया:विधायक हाकम अली ने केक काटा, कहा- विरासत की रक्षा करना जरूरी
फतेहपुर : फतेहपुर शेखावाटी का बुधवार को 573वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुख्य ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में स्थानीय विधायक हाकम अली खान की अगुवाई में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधायक हाकम अली ने फतेहपुर वासियों को बधाई देते हुए कहा कि शहर की विरासत को संभालकर रखना जरूरी है। उन्होंने दार्शनिक स्थलों, मंदिरों, मस्जिदों, संतों के आश्रम और पुरानी हवेलियों की रक्षा पर जोर दिया। विधायक ने कहा कि फतेहपुर राजस्थान के प्राचीन शहरों में से एक है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष छोटेलाल महेचा के मुताबिक कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इनमें सभापति मुस्ताक नजमी, अजय रिंणवा, पीसीसी सदस्य महावीर प्रसाद मेव शामिल थे। इसके अलावा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष गफ्फूर खान, रब्बानी सोलंकी और पूर्व उपाध्यक्ष शौकत पीर भी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2131597


