[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अयूब खान को मिला राजस्थान श्री अवार्ड 2025


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

अयूब खान को मिला राजस्थान श्री अवार्ड 2025

अयूब खान को मिला राजस्थान श्री अवार्ड 2025

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक

नवलगढ़ : मोहम्मद अयूब खान (बिल्लू) को राष्ट्रीय समता स्वतंत्र मंच द्वारा प्रतिष्ठित राजस्थान श्री अवार्ड 2025 से नवाजा गया है। यह सम्मान उन्हें समाज में उनके उत्कृष्ट योगदान और सांप्रदायिक सद्भाव को बनाए रखने के प्रयासों के लिए दिया गया है। बिल्लू नवलगढ़ में हमेशा सांप्रदायिक सद्भाव के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाते रहे हैं। उन्होंने विभिन्न समुदायों के बीच आपसी भाईचारे और एकता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।

इसके अलावा, नगरपालिका द्वारा शहर की रोशनी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बिल्लू हमेशा तत्पर रहते हैं और नवलगढ़ को रोशन और सुरक्षित बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं। उनकी निष्ठा और समर्पण को यह अवार्ड उचित मान्यता प्रदान करता है। इस अवार्ड के मिलने पर बिल्लू ने आभार व्यक्त किया और कहा कि यह सम्मान उनके लिए ही नहीं, बल्कि नवलगढ़ के सभी नागरिकों के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने यह भी कहा कि वे आगे भी समाज सेवा और भाईचारे के कार्यों में संलग्न रहेंगे। स्थानीय नागरिकों और दोस्तों ने बिल्लू को इस उपलब्धि पर बधाई दी और उनके प्रयासों की सराहना की। यह सम्मान नवलगढ़ के लिए एक गर्व का पल है ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62