[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सूचना केंद्र में हुआ जिला स्तरीय समारोह


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सूचना केंद्र में हुआ जिला स्तरीय समारोह

मुख्यमंत्री युवा एवं रोजगार उत्सव का आयोजन 387 नव नियुक्त कार्मिकों को मिले वेलकम किट एवं नियुक्त पत्र

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

झुंझुनूं : राजस्थान स्थापना दिवस के साप्ताहिक कार्यक्रमों की कड़ी में तृतीय मुख्यमंत्री युवा एवं रोजगार उत्सव का जिला स्तरीय समारोह शनिवार को जिला मुख्यालय के सूचना केन्द्र सभागार में आयोजित किया गया। जिसमें 387 कार्मिकों को नियुक्ति पर वेलकम किट एवं बधाई संदेश वितरित किए गए। वीसी के माध्यम से कोटा से जुड़े मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सभी नव नियुक्त कार्मिकों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने पिछली जुलाई में वादा किया था कि एक साल में हम एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देंगे उस वादे को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रहे है और जुलाई तक हम एक लाख से ज्यादा नौकरी देंगे। इसके साथ ही राइजिंग राजस्थान में हुए एम ओ यू ने भी निजी क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर खोले हैं जिससे करीब 6 लाख नौकरी मिलेगी। मुख्यमंत्री ने सभी कर्मियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन आपके और आपके परिवार के लिए बेहद खास और खुशी का दिन है अपने घर मिठाई जरूर लेकर जाएं। जिला स्तरीय कार्यक्रम को जिला कलक्टर रामावतार मीणा ने संबोधित करते हुए नव नियुक्त कार्मिकों को बधाई दी और उनके कर्तव्यों के बारे में अवगत करवाया।

कार्यक्रम में झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भांबू,जिला प्रमुख हर्षिणी कुलहरी, पूर्व सांसद सन्तोष अहलावत, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, राजेश दहिया की मौजूदगी रही। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी सीएमएचओ डॉ छोटेलाल गुर्जर ने सभी का आभार जताया। इस अवसर पर महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक विप्लव न्योला, महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक बिजेंद्र राठौड़, सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक डॉ पवन पूनिया, अति जिला शिक्षा अधिकारी उम्मेद सिंह महला सहित अनेक अधिकारीगण मौजूद रहे। नियुक्ति पाने वाले अभ्यर्थियों में 38 एनएचएम नर्सिंग ऑफिसर, 3 कनिष्ट सहायक, अध्यापक लेवल 2 के 6 कनिष्ठ लेखाकार, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग एएनएम 193, प्राफार्मासिस्ट 105, सहायक आचार्य 12, लेडी सुपरवाइजर 12, सुपरवाइजर 6, कॉन्स्टेबल 1 शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62