[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर कलेक्ट्रेट में कार्यरत सुरेन्द्र कुमार कुमावत बने तहसीलदार:राजस्व मंडल ने जारी की पदोन्नति सूची, गांव नरहड़ व परिवार में जश्न का माहौल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

सीकर कलेक्ट्रेट में कार्यरत सुरेन्द्र कुमार कुमावत बने तहसीलदार:राजस्व मंडल ने जारी की पदोन्नति सूची, गांव नरहड़ व परिवार में जश्न का माहौल

सीकर कलेक्ट्रेट में कार्यरत सुरेन्द्र कुमार कुमावत बने तहसीलदार:राजस्व मंडल ने जारी की पदोन्नति सूची, गांव नरहड़ व परिवार में जश्न का माहौल

पिलानी : राजस्व मंडल राजस्थान अजमेर ने तहसीलदार पद पर पदोन्नति की सूची शुक्रवार को जारी कर दी है। सीकर जिला कलेक्ट्रेट में कार्यरत नायब तहसीलदार सुरेन्द्र कुमार कुमावत को तहसीलदार पद पर पदोन्नत किया गया है। राजस्थान तहसीलदार सेवा नियमावली के तहत 27 मार्च को विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक हुई थी। समिति की अनुशंषाओं के आधार पर नायब तहसीलदारों और अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारियों को तहसीलदार पद पर मौलिक आधार पर पदोन्नत किया गया है।

सुरेन्द्र कुमार कुमावत झुंझुनू जिले के पिलानी ब्लॉक के नरहड़ के रहने वाले हैं। उनकी प्रथम नियुक्ति जनवरी 2000 में बुहाना तहसील में पटवारी पद पर हुई थी। वर्ष 2014 में भू-अभिलेख निरीक्षक बनने पर वे सूरजगढ़ और चिड़ावा में ऑफिस कानूनगो रहे। वर्ष 2021 में नायब तहसीलदार बनने के बाद उन्होंने उपखंड कार्यालय चिड़ावा और तहसील पिलानी में सेवाएं दीं। वर्तमान में वे जिला कार्यालय सीकर में कार्यरत हैं। उनकी इस पदोन्नति पर परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। उन्हें लगातार बधाई संदेश मिल रहे हैं।

Related Articles