[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रोजगार सहायता शिविर में 82 बेरोजगार अभ्यर्थियों का हुआ प्रारंभिक चयन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रोजगार सहायता शिविर में 82 बेरोजगार अभ्यर्थियों का हुआ प्रारंभिक चयन

रोजगार सहायता शिविर में 82 बेरोजगार अभ्यर्थियों का हुआ प्रारंभिक चयन

चूरू : रोजगार सेवा निदेशालय राजस्थान, जयपुर के निर्देशानुसार जिला रोजगार कार्यालय, चूरू द्वारा राजस्थान स्थापना दिवस के उपलक्ष में आयोजित मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव व युवा सम्मेलन के साथ ही शनिवार को मातुश्री कमला गोयनका टाउन हॉल में रोजगार सहायता शिविर आयोजित किया गया।

रोजगार सहायक निदेशक वर्षा जानू ने बताया कि शिविर में लगभग 191 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें से प्रारम्भिक रूप से 82 बेरोजगार अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इसी के साथ शिविर में शामिल नियोजकों द्वारा विभिन्न पदों की रिक्तियों के बारे में जानकारी दी गई।

उन्होंने बताया कि शिविर में फ्यूजन फाइनेन्स, सीआईआई एमसीसी, यूनाईटेड इण्डिया इन्श्योरेन्स, बैंक ऑफ बड़ौदा आरसेईटीआई, प्रदीप एण्ड कम्पनी इत्यादि कम्पनियों ने साक्षात्कार के माध्यम से बेरोजगार आशार्थियों का प्रारम्भिक चयन किया। राजकीय विभाग, राजकीय आईटीआई चूरू व अनुजा निगम, द्वारा स्वरोजगार, प्रशिक्षण हेतु प्रेरित किया गया तथा ऋण सम्बंधी जानकारी दी गयी। आयोजन में कनिष्ठ रोजगार अधिकारी सुशीला कताला, वरिष्ठ सहायक संजय गोस्वामी व संदीप न्यौल ने सहयोग किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin