[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में मकान से चुराए थे 25 लाख के जेवरात:पुलिस ने 24 घंटे में वारदात का खुलासा किया, आरोपी गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में मकान से चुराए थे 25 लाख के जेवरात:पुलिस ने 24 घंटे में वारदात का खुलासा किया, आरोपी गिरफ्तार

सीकर में मकान से चुराए थे 25 लाख के जेवरात:पुलिस ने 24 घंटे में वारदात का खुलासा किया, आरोपी गिरफ्तार

सीकर : सीकर जिले की धोद थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 25 लाख रुपए के सोने के जेवरात चोरी करने के आरोपी को 24 घंटे में गिरफ्तार कर वारदात का पर्दाफाश दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए हुए जेवरात बरामद कर लिए हैं और एक स्विफ्ट गाड़ी को जब्त किया है।

बरामद किए हुए चोरी के जेवरात।
बरामद किए हुए चोरी के जेवरात।

एसआई राकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 27 मार्च को शिकायतकर्ता माधू सिंह ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया था कि 26 मार्च को राजूराम उर्फ राजेंद्र ने उसके घर में घुसकर अलमारी में रखे सोने के जेवरात चोरी कर लिए। जिनकी कीमत 25 लाख रुपए है। मकान मालिक ने जब अलमारी खोलकर देखी तो अलमारी से सोने के जेवरात नहीं मिले और बेडशीट बिखरी हुई मिली। आरोपी चोरी करने के लिए उनके घर कार लेकर आया था।

घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए विशेष टीम का गठन किया और सीसीटीवी फुटेज चेक किए। इस दौरान पुलिस ने आरोपी राजेंद्र कुमार (34) निवासी सरवड़ी धोद (सीकर) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 25 लाख रुपए के सोने के आभूषण बरामद कर लिए हैं। साथ हो आरोपी के कब्जे से शिफ्ट गाड़ी को भी जब्त की है। आरोपी नशा करता है और उसने कर्ज से परेशान होकर चोरी की थी। फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22