[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राणा सांगा पर सपा सांसद द्वारा टीप्पणी करने का मामला: खेतड़ी में सांसद के बयान को लेकर सर्व समाज के लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राणा सांगा पर सपा सांसद द्वारा टीप्पणी करने का मामला: खेतड़ी में सांसद के बयान को लेकर सर्व समाज के लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

सांसद का पुतला जलाकर उपखंड अधिकारी को राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

खेतड़ी : उपखंड कार्यालय के सामने शुक्रवार को राणा सांगा पर सपा सांसद द्वारा टीप्पणी करने को लेकर सर्व समाज की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सांसद रामजीलाल सुमन का पुतला जलाकर उपखंड अधिकारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह फौजी ने कहा कि राज्यसभा में पार्टीयो द्वारा अपने विचार रखे जा रहे थे।

इस दौरान समाजवादी सांसद रामजीलाल सुमन की ओर से पराक्रमी योद्धा महाराणा सांगा को लेकर की गई टिप्पणी घृणित एवं संविधान विरोधी सोच को दर्शाता है। देश के सांसद की ओर से वीर योद्धा पर की टिप्पणी से देश के लोगों में काफी रोष है, जबकि सांसद द्वारा देश के लोगों से माफी मांगने की बजाय अपनी बात पर अड़े हुए है।

सांसद के ब्यान से बाबा महाराणा सांगा के सम्मान को ठेस पहुंची है, जिसे देश की जनता बर्दाश्त नहीं करेगा। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति से सदन की कार्रवाई में इस तरह की भाषा पर रोक लगाने, सांसद रामजीलाल सुमन की ओर से माफी मांगने तथा संसद से इस्तीफा देने की मांग की। समाजवादी पार्टी की मानसिकता देश के सामने आ रही है, उनके इस बयान से लोगों में काफी आक्रोश पनप रहा है। उन्होंने बताया कि यदि केंद्र सरकार ने मामले में जल्द कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की तो सर्व समाज के लोग सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हो जाएंगे।

इस मौके पर जिला परिषद सदस्य उम्मेद सिंह निर्वाण, मोहन सिंह, विजय सिंह, नरेंद्र सिंह, मोहर सिंह, सुभाष कुमावत, पूर्व सरपंच वीर सिंह,पूर्व चेयरमैन सीताराम कुमावत व उमराव कुमावत, पवन सिंह, पाबुदान सिंह, महेंद्र सिंह, विजय सिंह, अजीत सिंह पारस वर्मा सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22