[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गोविंददासपुरा को पंचायत मुख्यालय बनाने की मांग, ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को दिया ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गोविंददासपुरा को पंचायत मुख्यालय बनाने की मांग, ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को दिया ज्ञापन

गोविंददासपुरा को पंचायत मुख्यालय बनाने की मांग, ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को दिया ज्ञापन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : उपखंड क्षेत्र के गोविंददासपुरा के ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार को उपखंड अधिकारी के नाम ज्ञापन देकर गोविंददासपुरा को पंचायत मुख्यालय बनाने की मांग की है। ग्रामीणों का तर्क है कि गोविंददासपुरा वर्तमान में त्यौंदा पंचायत से जुड़ा हुआ है, लेकिन राज्य सरकार द्वारा नई पंचायतों के गठन के तहत रामपुरा धीरजपुरा, गोविंददासपुरा को मिलाकर नई पंचायत का गठन किया जा रहा है, जिसमें रामपुरा को ग्राम पंचायत बनाया जा रहा है।ग्रामीणों की मांग है कि गोविंददासपुरा को ग्राम पंचायत बनाया जाए, क्योंकि गांव की जनसंख्या 2500 के करीब है और यह रामपुरा त्यौंदा स्थित रेलवे लाइन के नजदीक है। गांव में दसवीं तक स्कूल है, लेकिन सरकारी संस्थान नहीं होने के कारण लोगों को अपने जरूरी कार्य के लिए त्यौंदा पंचायत मुख्यालय में जाना पड़ता है, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।पंचायत मुख्यालय स्थापित होने से यहां पंचायत भवन, पटवार कार्यालय, किसान सेवा केंद्र, आंगनबाड़ी केंद्र स्थापित होने से आमजन को सरकारी सुविधाओं का पूर्ण लाभ मिल पाएगा। इसके अलावा कार्यालयों के लिए जमीन आवंटन में भी कोई परेशानी नहीं हो पाएगी।

इस मौके पर राजू सिंह ,बाबू सिंह, महेंद्र सिंह ,मुकेश सिंह, गुगन सिंह ,विनोद सिंह ,संजय सिंह, नथू सिंह, धर्मवीर, सुरेंद्र सिंह भाता सिंह, मेघ सिंह, भूप सिंह ,लाल सिंह ,श्रवण सिंह, सत्यवीर सिंह ,प्रकाश सिंह, विजेंद्र सिंह, दशरथ सिंह,सुरेन्द्र फौजी, उमेद सिंह निर्वाण सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22