[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

छात्रा से छेड़छाड़ मामले में सर्वसमाज की बैठक:आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग, आंदोलन की दी चेतावनी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

छात्रा से छेड़छाड़ मामले में सर्वसमाज की बैठक:आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग, आंदोलन की दी चेतावनी

छात्रा से छेड़छाड़ मामले में सर्वसमाज की बैठक:आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग, आंदोलन की दी चेतावनी

नीमकाथाना : नीमकाथाना के गणेश्वर स्थित ढाणी सेडूडा के ठाकुर जी मंदिर में राष्ट्रीय करनी सेना और सर्वसमाज की बैठक आयोजित की गई। 17 मार्च को गणेश्वर में महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के सामने हुई छेड़छाड़ की घटना के आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की गई।

राष्ट्रीय करनी सेना के जिला अध्यक्ष कल्याण सिंह गणेश्वर ने बताया कि छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अपहरण की धमकी दी गई। जब पीड़ित पक्ष आरोपी को समझाने उसके घर गया, तो आरोपी और परिजनों के बीच कहासुनी हुई। आरोपी के परिजनों ने पथराव कर दिया और मारपीट की। आरोपी पक्ष ने पीड़ित परिवार पर एससी-एसटी एक्ट में मामला दर्ज करवा दिया।

पीड़ित परिवार ने भी सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। लेकिन अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पूर्व सरपंच बाबूलाल सैनी ने स्कूल प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा स्कूल प्रशासन की जिम्मेदारी है। लेकिन प्रिंसिपल ने इस गंभीर मामले का संज्ञान तक नहीं लिया। बैठक में निष्पक्ष जांच और दोषियों को कड़ी सजा की मांग की गई। समाज के प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई, तो आंदोलन किया जाएगा।

यह रहे मौजूद

राष्ट्रीय करणी सेना जिला अध्यक्ष कल्याण सिंह गणेश्वर, अमर सिंह, जगमाल सिंद, पूर्व सरपंच बाबुलाल सैनी, बाबुलाल जांगिड़, रविंद्र सिंह, सुमेर सिंह, दिपक सिंह आगरी, शंकर सिंह, सराज खान, हनुमान सिंह, सुरेंद्र सिंह, दशरथ सिंह, मदन सिंह, पाबूदन सिंह, भंवर सिंह, रूप सिंह बहादुरसिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin