[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में दो साल बाद मिला युवक:अपना घर आश्रम में चल रहा था 6 महीने से इलाज, स्वस्थ होने पर परिवार को सौंपा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में दो साल बाद मिला युवक:अपना घर आश्रम में चल रहा था 6 महीने से इलाज, स्वस्थ होने पर परिवार को सौंपा

नीमकाथाना में दो साल बाद मिला युवक:अपना घर आश्रम में चल रहा था 6 महीने से इलाज, स्वस्थ होने पर परिवार को सौंपा

नीमकाथाना : नीमकाथाना स्थित अपना घर आश्रम में एक भावुक मिलन देखने को मिला। दो साल पहले घर से बिना बताए निकले बिट्टू शर्मा (गुरु प्रसाद) का उनके भाई से मिलन हुआ। आश्रम द्वारा रेस्क्यू किए गए बिट्टू का पिछले 6 महीने से यहां इलाज चल रहा था।

स्वस्थ होने के बाद काउंसलिंग के दौरान बिट्टू ने अपने घर का पता बताया। आश्रम प्रशासन ने तुरंत उनके परिवार को सूचित किया। सूचना मिलते ही बिट्टू के भाई और भतीजा आश्रम पहुंचे। भावुक मिलन के बाद आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की गई।

आश्रम ने बिट्टू को उनके परिवार के साथ भेजते समय गुलाब का फूल भेंट किया और उनके सुखद भविष्य की कामना की। इस अवसर पर आश्रम के सहसचिव गजेंद्र मोदी, सेवासाथी चंद्र प्रकाश, हितेंद्र, नितिन और कार्यकर्ता विवेक मौजूद रहे। बिट्टू के स्वस्थ होकर परिवार के साथ जाने से आश्रम में खुशी का माहौल है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin