[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना के टोड़ा में फायरिंग के दो बदमाश गिरफ्तार:ठेके से मांगी थी मंथली, पुलिस ने शहर में निकाला जुलूस


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना के टोड़ा में फायरिंग के दो बदमाश गिरफ्तार:ठेके से मांगी थी मंथली, पुलिस ने शहर में निकाला जुलूस

नीमकाथाना के टोड़ा में फायरिंग के दो बदमाश गिरफ्तार:ठेके से मांगी थी मंथली, पुलिस ने शहर में निकाला जुलूस

नीमकाथाना : नीमकाथाना सदर पुलिस ने टोडा में शराब ठेके पर फायरिंग कर मंथली मांगने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी दीपक मीणा उर्फ दीपक महाकाल और कृष्ण गुर्जर को पकड़ने के बाद पुलिस ने जिला अस्पताल से खेतड़ी मोड़ तक जुलूस निकाला।

सदर थाना अधिकारी राजेश डूडी ने बताया-घटना 19 फरवरी की रात 12:17 बजे की है। दीपक मीणा अजीतगढ़ के हरिपुरा का और कृष्ण गुर्जर सावलपुरा तवंरान का रहने वाला है। मां जगदम्बा वाइन शॉप के सेल्समैन सुनील कुमार ने बताया कि वह रात 8 बजे दुकान बंद कर सो रहा था। इसी दौरान एक ब्लैक स्कॉर्पियो से दो लोग उतरे और शराब मांगी।

दुकान न खोलने पर आरोपियों ने सटर पर पत्थर फेंके और फायरिंग कर दी। उन्होंने खुद को गैंग का बताते हुए मंथली की मांग की। आरोपियों के चेहरे ढके हुए थे। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। आईपीएस रोशन मीणा ने चेतावनी दी कि नीमकाथाना में कोई भी सोशल मीडिया पर हथियार दिखाकर या फायरिंग कर गैंग नहीं बना सकता। ऐसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin