[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

घर से चेक चोरी कर 9 लाख 95 हजार रुपए निकालने के तीन आरोपी गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़बबाईराजस्थानराज्य

घर से चेक चोरी कर 9 लाख 95 हजार रुपए निकालने के तीन आरोपी गिरफ्तार

घर से चेक चोरी कर 9 लाख 95 हजार रुपए निकालने के तीन आरोपी गिरफ्तार

बबाई/खेतड़ी : घर से चेक चुरा कर फर्जी हस्ताक्षर कर बैंक से 9 लाख 95 हजार रुपए निकालने के मामले में बबाई थाने की पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार किया। थानाधिकारी कैलाश चंद्र ने बताया कि 5 फरवरी 2025 को वार्ड नंबर 4 डोगर बावड़ी हाल ढाणी आईवाला निवासी सुभाष ने मामला दर्ज करवाया कि उसका बैंक खाता भारतीय स्टेट बैंक शाखा बबाई में है। उसने चेक बुक जारी कराकर अलमारी में रखी थी। इस चेक बुक में सात चेक फाड़ कर अज्ञात व्यक्ति चुरा कर ले गया और उस पर परिवादी के फर्जी हस्ताक्षर कर अलग अलग तिथि को खाते से 9 लाख 95 हजार रुपए निकाल लिए। 29 जनवरी 2025 को सातवें चेक से तीन लाख रुपए भरकर पैसे निकालने का प्रयास किया, तो उसे बैंक से सूचना मिली। पुलिस ने अनुसंधान के बाद मामले में ढाणी जालपाला हाल ढाणी आईवाला निवासी विनोद कुमार सैनी, ढाणी जोशी वाली तन मावंडा निवासी सुमेर सैनी व पंकज सैनी उर्फ बुल्ली को गिरफ्तार किया। आरोपियों से पूछताछ जारी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22