[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उपभोक्ता आयोग अध्यक्ष मनोज मील की पहल पर 74 पीड़ित उपभोक्ताओं को मिला त्वरित न्याय


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उपभोक्ता आयोग अध्यक्ष मनोज मील की पहल पर 74 पीड़ित उपभोक्ताओं को मिला त्वरित न्याय

उपभोक्ता आयोग की न्याय टेबल पर उपभोक्ताओं को 17 लाख 36 हजार 300 रुपये की बड़ी राहत मिली, गाँव की रात्रि चौपाल में पीड़ित उपभोक्ता को 86850 रुपये का चेक सौंपा गया

झुंझुनूं : राजस्थान में पहली बार उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष मनोज कुमार मील ने गाँव की चौपाल पर जाकर पीड़ित उपभोक्ताओं की सुनवाई की। बुधवार को झुंझुनूं जिले के कुलहरियों का बास में आयोजित रात्रि चौपाल में न्याय सब के लिए और त्वरित न्याय सिद्धांत की हकीकत से ग्रामीणजन रूबरू हुए और अपने प्रकरणों का लोक अदालत की पवित्र भावना से निस्तारण करवा कर राहत हासिल की।
जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष मनोज कुमार मील ने जिला आयोग के लम्बित प्रकरणों में से दोनों पक्षों की समझाइश कर 5 मुकदमों का मौके पर ही निस्तारण किया और ढढारिया निवासी राजेश को 86850 रुपये का चेक भी सौंपा।

उपभोक्ता आयोग के नवाचार गाँव की चौपाल पर सुनवाई के अवसर पर विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता लक्ष्मण सिंह बुरडक ने कहा कि उपभोक्ता आयोग की ओर से उपभोक्ताओं को त्वरित न्याय दिलाने के लिए न्याय टेबल की शुरुआत की गई। यह क्रांतिकारी पहल है, जिससे पीड़ित को न्याय मिलने के साथ ही राहत भी मिल रही है।

लक्ष्मण सिंह ने उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष मनोज कुमार मील से झुंझुनूं के साथ ही सीकर में भी रात्रि चौपाल करने का आग्रह किया।
उल्लेखनीय है कि कुलहरियों का बास में आयोजित रात्रि चौपाल कार्यक्रम में उपभोक्ता आयोग की न्याय टेबल पर 28 लाख 62 हजार 311 रुपये के प्रकरणों का निस्तारण हुआ। जिसमें 17 लाख 36 हजार 300 रुपये की बड़ी छुट उपभोक्ताओं को दिलाई गई।

कार्यक्रम संयोजक एवं बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्राम सेवा सहकारी सोसाइटी ढँढार के अध्यक्ष रामस्वरूप लाम्बा ने बताया कि उपभोक्ता आयोग की गाँव की चौपाल पर सुनवाई होने का सम्भवतः देशभर में पहला अवसर है। इस रात्रि चौपाल में ग्रामीणों को उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 से मिले हुए अधिकारों की जानकारी मिली है।जिससे आमजन में उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूकता आयेगी।

रामस्वरूप लाम्बा ने बताया कि विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता लक्ष्मण सिंह बुरडक के मार्गदर्शन में निगम के नोडल अधिकारी एवं अधिशाषी अभियंता सुरेंद्र सिंह धनकड़ के नेतृत्व में विधि अधिकारी डॉ प्रज्ञ कुल्हार, सहायक अभियंता हरिराम जमालपुरिया, आजाद अहलावत, मायालाल, सुरेश टैलर, कनिष्ठ सहायक आनंद सिंह, राजेश जांगिड़, राकेश राव, जय सिंह यादव, जयवीर चाहर, सुरेश कुमार, सुभाष गुरावा, एडवोकेट होशियार सिंह सैनी एवं जिला आयोग के अमित शर्मा ने विशेष रूप से उपभोक्ताओं को न्याय टेबल पर समझाइश करने का काम किया और बुधवार को सुबह 11 बजे से देर शाम 7:30 बजे तक उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुना गया और मौके पर ही समाधान भी करवाया गया।

इस अवसर पर जिला परिषद के पूर्व सदस्य महावीर सिंह लाम्बा, प्यारे लाल कुल्हरी, फतेह सिंह, चेतराम भगासरा, पूर्व अध्यक्ष होशियार सिंह लाम्बा, सोसाइटी के व्यवस्थापक महिपाल डूडी, रामनिवास भगासरा, सुनील कुल्हरी, प्रताप पूनीयां सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजनों ने भागीदारी की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22