[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में दो नाबालिग 22 दिन से लापता:परिजनों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, जल्द तलाश करने की मांग की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में दो नाबालिग 22 दिन से लापता:परिजनों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, जल्द तलाश करने की मांग की

नीमकाथाना में दो नाबालिग 22 दिन से लापता:परिजनों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, जल्द तलाश करने की मांग की

नीमकाथाना : नीमकाथाना में दो नाबालिग लड़कों के लापता होने का मामला सामने आया है। दोनों किशोर 4 मार्च से गायब हैं। पुलिस अब तक कोई सुराग नहीं लगा पाई है। ढाणी जोशीवाली निवासी नानगराम सैनी का 17 वर्षीय बेटा विष्णु सैनी स्कूल जाने के लिए सुबह 8 बजे घर से निकला था। इसी दिन छावनी के टीबा मोहल्ला निवासी मुरारी लाल सोमावत का 17 वर्षीय बेटा भी लापता हो गया।

विष्णु के परिजनों ने तीन दिन तक रिश्तेदारों के यहां तलाश की। कोई सुराग नहीं मिलने पर 13 मार्च को नीमकाथाना सदर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। परिवार को आशंका है कि उनके बेटे का अपहरण किया गया है। नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। उन्होंने लापता किशोरों की जल्द बरामदगी की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में सरपंच विनोद कुमार, एडवोकेट गोपाल सैनी, श्रीराम शर्मा, राजू कुशला, सचिन शर्मा समेत कई लोग शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22