[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एचटी लाइन के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन:SE को ज्ञापन सौंपा, बोले- जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो करेंगे उग्र आंदोलन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

एचटी लाइन के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन:SE को ज्ञापन सौंपा, बोले- जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो करेंगे उग्र आंदोलन

एचटी लाइन के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन:SE को ज्ञापन सौंपा, बोले- जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो करेंगे उग्र आंदोलन

झुंझुनूं : झुंझुनूं के देरवाला क्षेत्र में हाई टेंशन (एचटी) लाइन को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मुख्य सड़क से पहाड़ी स्थित क्रेशर तक आम रास्ते और घरों के ऊपर से गुजरने वाली 11केवी की एचटी लाइन के विरोध में ग्रामीणों ने अधीक्षण अभियंता (एसई) से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और विरोध प्रदर्शन किया।

ज्ञापन में बताया कि एचटी लाइन देरवाला- बीबासर मुख्य सड़क से होते हुए पहाड़ी स्थित क्रेशर तक पहुंचाई जा रही है। इसके लिए बिजली के पोल सड़क सीमा में गाड़ दिए गए हैं, जिससे न केवल रास्ता बाधित हो गया है, बल्कि स्थानीय लोगों के घरों के ऊपर से हाई वोल्टेज के तार गुजरने लगे हैं। यह स्थिति किसी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

ग्रामीणों का कहना है कि पहले ही इस समस्या को लेकर संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया गया था। लेकिन ठेकेदार ने उनकी आपत्तियों को नजरअंदाज करते हुए बिजली के पोल को सड़क सीमा में ही लगा दिया। जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है और घरों की सुरक्षा को भी खतरा पैदा हो गया है।

कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने मंगलवार को एसई कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और जल्द समाधान की मांग की। ग्रामीणों ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि जल्द ही एचटी लाइन को नहीं हटाया गया, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे और मजबूरन सड़क जाम करने जैसी कार्रवाई करनी पड़ेगी।

बड़ी संख्या में ग्रामीण हुए शामिल

विरोध प्रदर्शन और ज्ञापन देने वालों में ज्वाला प्रसाद, राजेन्द्र अवाना, राजेश बेनीवाल, संदीप, गिरधारी लाल, जगदीश, महेश हर्षवाल, रणवीर, महेंद्र, श्रीराम, रोहिताश, सुभाष, अनिल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin