[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दो बेटियों की शादी से पहले पिता ने दी जान:बुजुर्ग का खेजड़ी के पेड़ पर लटका मिला शव, मानसिक रूप से था परेशान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

दो बेटियों की शादी से पहले पिता ने दी जान:बुजुर्ग का खेजड़ी के पेड़ पर लटका मिला शव, मानसिक रूप से था परेशान

दो बेटियों की शादी से पहले पिता ने दी जान:बुजुर्ग का खेजड़ी के पेड़ पर लटका मिला शव, मानसिक रूप से था परेशान

चूरू : चूरू के सदर थाना क्षेत्र के ढाढ़र गांव में खेत में बुजुर्ग का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। बुजुर्ग की दो बेटियों की छह अप्रैल को शादी होनी थी। सूचना के बाद सदर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को नीचे उतरवाया। शव को डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने बुजुर्ग को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

सदर थाने के हेड कॉन्स्टेबल मनोज कुमार ने बताया कि गांव ढाढ़र निवासी बनवारीलाल (71) सोमवार को खेत में बकरियां चराने के लिए गया हुआ था। शाम को एक ग्वाले ने बनवारीलाल को खेजड़ी के पेड़ पर फंदे से लटका हुआ देखा। जिसने उसकी सूचना पास के खेत में काम कर रहे लोगों और परिजनों को दी। ग्रामीणों की सूचना के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को नीचे उतरवाया।

ग्रामीणों ने बताया कि बनवारीलाल मानसिक तौर पर परेशान रहता था। छह अप्रैल को उसकी दो बेटियों की शादी होनी थी। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin