[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में सरदारशहर की बेटियां सिलेक्ट:दीपिका और पायल करेंगी तमिलनाडु में महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में सरदारशहर की बेटियां सिलेक्ट:दीपिका और पायल करेंगी तमिलनाडु में महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व

राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में सरदारशहर की बेटियां सिलेक्ट:दीपिका और पायल करेंगी तमिलनाडु में महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व

सरदारशहर : सरदारशहर के सेठ बुधमल दूगड़ राजकीय महाविद्यालय की दो छात्राएं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाएंगी। दीपिका बोचीवाल और पायल सेवदा का चयन अंतर विश्वविद्यालयी राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए हुआ है। दोनों खिलाड़ी महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह प्रतियोगिता अखिल भारतीय विश्वविद्यालय संघ द्वारा तमिलनाडु के कराईकुड़ी स्थित अलगप्पा विश्वविद्यालय में आयोजित की जाएगी। महाविद्यालय की बैडमिंटन टीम पहले से ही शानदार प्रदर्शन कर रही है। पल्लू में आयोजित अंतर महाविद्यालयी प्रतियोगिता में टीम उपविजेता रही थी।

आज दोनों छात्राओं को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए रवाना किया गया। इस मौके पर महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. कविता शर्मा, वरिष्ठ संकाय सदस्य प्रो. एम ए खान, शेर सिंह और भवानी शंकर मौजूद थे। साथ ही राजकुमार झाकल, लालचंद मीणा और शारीरिक शिक्षा अनुदेशक डॉ. प्रभाकर दीक्षित भी उपस्थित थे। पायल सेवदा के दादा और पूर्व जिला केशरी पहलवान पं. लादूराम शर्मा भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin