[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

महात्मा ज्योतिबा फुले और बाबासाहेब अम्बेडकर की जयंती पर रैली को लेकर बैठक आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

महात्मा ज्योतिबा फुले और बाबासाहेब अम्बेडकर की जयंती पर रैली को लेकर बैठक आयोजित

11 अप्रैल को संयुक्त रुप से रैली निकालकर मनाई जाएगी फुले अम्बेडकर जयंती

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : माली सैनी समाज संस्था झुंझुनूं के तत्वावधान में रविवार को सैनी मंदिर, झुंझुनूं में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सैनी समाज संस्था झुंझुनूं के जिलाध्यक्ष महेन्द्र शास्त्री ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि महात्मा ज्योतिबा फुले और बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर विशाल वाहन रैली सैनी मंदिर झुंझुनूं से अम्बेडकर पार्क तक जाएगी।

संस्था के संरक्षक मुरारी सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि हमें गरीबों और पिछड़ों की आवाज उठाने वाले महापुरुषों की जयंती संयुक्त रूप से मनानी चाहिए, क्योंकि इन दोनों महान व्यक्तित्व ने आधुनिक भारत की नींव रखने में अहम योगदान दिया है। जिलाध्यक्ष महेन्द्र शास्त्री ने माली जनचेतना महारैली की तर्ज पर गांव-गांव और ढाणी ढाणी समाज के अंतिम छोर तक इन महात्माओं के संदेश को पहुंचाने पर जोर दिया तथा वाहन रैली को ऐतिहासिक बनाने की अपील की।

संस्था के विधि सलाहकार होशियार सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में वही समाज मजबूत होता है, जो समय-समय पर अपनी आवाज उठाता रहता है। महापुरुषों ने अपना पूरा जीवन समाज की भलाई में समर्पित किया, हमें उनके पदचिन्हो पर चलकर उनके संदेशों को आम जन तक पहुंचाना है।

इस मौके पर महामंत्री रतनलाल सैनी, माली सैनी समाज संस्था के संगठन मंत्री महेन्द्र सैनी, भामाशाह एवं प्रधानाचार्य ओमप्रकाश सैनी, पंचायत समिति सदस्य दिनेश कायस्थपुरा, सोशल मीडिया प्रभारी सचिन सैनी, सोशल मीडिया कोर्डिनेटर अमित सैनी, संस्था के झुंझुनूं ब्लॉक संयोजक संदीप सैनी, संगठन मंत्री किशनलाल सैनी, सत्यनारायण हलकारा, कैलाश सैनी पीडब्ल्यूडी,मीडिया प्रभारी नरेश बगड़ ,राहूल सैनी डूंडलोद सहित कई समाजसेवी उपस्थित रहे।

बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना है। धन्यवाद के साथ बैठक के समापन की घोषणा की गई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin