[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-पिलानी : सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई:बीएसएफ इंस्पेक्टर कर्मवीर सिंह श्योराण का अंतिम संस्कार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंपिलानीराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-पिलानी : सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई:बीएसएफ इंस्पेक्टर कर्मवीर सिंह श्योराण का अंतिम संस्कार

सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई:बीएसएफ इंस्पेक्टर कर्मवीर सिंह श्योराण का अंतिम संस्कार

झुंझुनूं-पिलानी : बीएसएफ इंस्पेक्टर कर्मवीर सिंह श्योराण का आज उनके पैतृक गांव श्योराणों की ढाणी में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अस्वस्थता की वजह से गुरुवार को देवरोड़ ग्राम पंचायत के श्योराणों की ढाणी निवासी इंस्पेक्टर कर्मवीर सिंह श्योराण का जयपुर के मणिपाल अस्पताल में निधन हो गया था। वे 59 वर्ष के थे। सुबह 9.30 बजे बीएसएफ के अधिकारी और जवानों के पहुंचते ही गांव में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और माहौल और भी गमगीन हो गया।

बीएसएफ इंस्पेक्टर कर्मवीर सिंह श्योराण
बीएसएफ इंस्पेक्टर कर्मवीर सिंह श्योराण

बेटे सुदर्शन ने दी मुखाग्नि

गांव के लाल के अंतिम दर्शन के लिए हुजूम उमड़ पड़ा। बाद में बीएसएफ जवानों की उपस्थिति में अंत्येष्टि की प्रक्रिया शुरू की गई। तिरंगे में लिपटे जवान के पार्थिव शरीर को उनके भाई राजवीर श्योराण और अन्य लोग अपने कंधों पर गांव के मुक्ति धाम तक लेकर गए। इस दौरान कर्मवीर सिंह अमर रहे। भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से पूरा गांव गूंज उठा। दिवंगत कर्मवीर सिंह के बेटे सुदर्शन श्योराण ने उन्हें मुखाग्नि दी।

बीएसएफ जवानों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर
बीएसएफ जवानों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

बीएसएफ के जवानों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

इससे पहले बीएसएफ जवानों ने कर्मवीर सिहं को अंतिम सलामी दी। बीएसएफ के सेक्टर हेड क्वार्टर श्री गंगानगर के कमांडेंट भीम सिंह के नेतृत्व में बीएसएफ जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि

बीएसएफ इंस्पेक्टर कर्मवीर सिंह श्योराण के अंतिम संस्कार से पूर्व बीएसएफ के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और परिजनों को ढांढस बंधाया। बीएसएफ अधिकारियों के अलावा पुलिस उप अधीक्षक सुरेश शर्मा, पूर्व प्रधान शेरसिंह नेहरा, पूर्व प्रधान कैलाश मेघवाल, अनूप नेहरा, निहाल सिंह श्योराण, कर्ण सिंह श्योराण समेत बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामवासियों ने भी कर्मवीर सिंह को श्रद्धांजलि दी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22