[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जल संरक्षण को लेकर संगोष्ठी:पानी बचाने का लिया संकल्प, प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण को बताया जरूरी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जल संरक्षण को लेकर संगोष्ठी:पानी बचाने का लिया संकल्प, प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण को बताया जरूरी

जल संरक्षण को लेकर संगोष्ठी:पानी बचाने का लिया संकल्प, प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण को बताया जरूरी

उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के केंद्र पर जल संरक्षण को लेकर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता एडवोकेट मोतीलाल सैनी ने वैश्विक जल संकट पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ पेयजल की कमी एक बड़ी चुनौती है। इस समस्या के समाधान के लिए प्राकृतिक जल स्रोतों का संरक्षण जरूरी है।

बिजली श्रमिक संघ के वीरेंद्र सैनी ने टिकाऊ जल प्रबंधन पर जोर दिया। सुनील तंवर ने जमीन और पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता बताई। उन्होंने बताया कि इस वर्ष विश्व जल दिवस ग्लेशियर संरक्षण की थीम पर मनाया जा रहा है। कार्यक्रम के अध्यक्ष चौथमल जांगिड़ ने कहा कि जल के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। कार्यक्रम संयोजक बीके सुनीता बहन ने संयुक्त राष्ट्र के लक्ष्य की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2030 तक सभी को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना है।

संगोष्ठी में सभी प्रतिभागियों ने पानी का समुचित उपयोग और जल संचयन का संकल्प लिया। कार्यक्रम में निर्मल जांगिड़, मोहनलाल सैनी, सोनू सैनी, आशा सैनी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77