[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ठगी का एक आरोपी गिरफ्तार:रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर की 7 लाख की ठगी, 12 लाख में हुई थी डील


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

ठगी का एक आरोपी गिरफ्तार:रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर की 7 लाख की ठगी, 12 लाख में हुई थी डील

ठगी का एक आरोपी गिरफ्तार:रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर की 7 लाख की ठगी, 12 लाख में हुई थी डील

बुहाना : जिले के बुहाना थाना पुलिस ने रेलवे में नौकरी लगाने का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी रवि कुमार सोनी (31), निवासी हीरवा ने अपने प्रभावशाली संपर्कों का दावा करते हुए पीड़ित से 7 लाख रुपए ऐंठ लिए थे। पीड़ित को लंबे समय तक गुमराह करने के बाद जब पैसे वापस नहीं मिले, तो उसने न्यायालय में इस्तगासा दायर किया, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

ऐसे हुई ठगी

पीड़ित नवदीप सिंह (28), निवासी बड़बर, तहसील बुहाना, जिला झुंझुनूं फोटोग्राफी का काम करता है। उसने आरोपी रवि सोनी के भाई आशीष सोनी की शादी में फोटोग्राफी की थी, जिससे उसकी आरोपी से अच्छी जान-पहचान हो गई। इसके बाद रवि सोनी और उसकी मां रोशनी सोनी पीड़ित के घर पहुंचे और उसे बताया कि उनकी रेलवे में उच्च अधिकारियों से अच्छी पहचान है और वे रेलवे में भर्ती करवाने का काम करते हैं।

रवि सोनी ने यह भी दावा किया कि वह पहले भी कई लोगों को रेलवे में नौकरी दिला चुका है और अगर नवदीप सिंह भी चाहे तो उसे भी भर्ती करवा देगा। इस पर जब पीड़ित ने पैसे के बारे में पूछा, तो आरोपी ने कहा कि पूरी प्रक्रिया के लिए 12 लाख रुपए लगेंगे। डील के अनुसार, 7 लाख रुपए एडवांस और शेष 5 लाख रुपए ज्वॉइनिंग लेटर मिलने पर देने थे। आरोपी की बातों पर विश्वास करके पीड़ित ने नकद 7 लाख रुपए दे दिए। लेकिन बाद में आरोपी ने बहाने बनाने शुरू कर दिए और पैसे वापस नहीं किए।

कई बार पैसे मांगने के बावजूद कोई समाधान न मिलने पर पीड़ित न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट, बुहाना पहुंचा और इस्तगासा दायर किया। कोर्ट के आदेश के बाद बुहाना थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में आरोपी की ठगी की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी रवि कुमार सोनी पुत्र सुरेंद्र कुमार को कोर्ट में पेश कर 2 दिन के पीसी रिमांड पर लिया गया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet