[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस में नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला:एक आरोपी गिरफ्तार, श्रीमाधोपुर रोड पर मिला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

रींगस में नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला:एक आरोपी गिरफ्तार, श्रीमाधोपुर रोड पर मिला

रींगस में नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला:एक आरोपी गिरफ्तार, श्रीमाधोपुर रोड पर मिला

रींगस : रींगस में नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने आरोपी अशोक कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय ने आरोपी को जेल भेजने का आदेश दिया है। घटना 17 मार्च की है। पीड़िता के पिता ने बताया कि वह परिवार के साथ रिश्तेदार के दाह संस्कार में नीमकाथाना गए थे। घर पर उनकी नाबालिग पुत्री और पुत्र अकेले थे। दोपहर के समय आरोपी अशोक कुमार घर में घुसा और नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने लगा। बच्ची ने भाई को आवाज लगाई। इस पर आरोपी दोनों को जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।

पुलिस उप अधीक्षक संजय बोथरा ने बताया कि आरोपी अशोक कुमार सरगोठ का रहने वाला है। उसे श्रीमाधोपुर सड़क मार्ग पर चलती कार से पकड़ा गया। मामले में पीड़ित परिवार ने 17 मार्च को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर परिवार और स्थानीय लोगों ने 20 मार्च को डीएसपी कार्यालय पर धरना दिया था। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था। शनिवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट ने उसे जेल भेजने का आदेश दिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89