वन्यजीव संरक्षण में अनीता कुमारी को मुख्यमंत्री द्वारा राज्यस्तरीय सम्मान
वन्यजीव संरक्षण में अनीता कुमारी को मुख्यमंत्री द्वारा राज्यस्तरीय सम्मान
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक
नवलगढ़/जयपुर : विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वन विभाग की महिला वनकर्मी अनीता कुमारी को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया।
अनीता कुमारी, जो वन्यजीव कोटा रेंज वन्यजीव अभयारण्य शेरगढ़ में तैनात हैं, को वन सरक्षण में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने अब तक 350 से अधिक वन्यजीवों का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया है और सूरपा ग्राम के विस्थापन में ग्रामीणों से संवाद करके उन्हें समझाया और प्रभावी कार्य किया। इसके अलावा, सामुदायिक भागीदारी और नेतृत्व गुण के लिए उन्हें विशेष रूप से सराहा गया।
उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के कारण अनीता कुमारी को पहले भी कोटा संभाग, जिला स्तर और उपखण्ड स्तर के समारोहों में सम्मानित किया जा चुका है। इस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, वन और पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा जी, और अन्य प्रमुख पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। अनीता कुमारी का संबंध ग्राम चारा का बास, परसरामपुरा से है, और वे विनय चाहर की पत्नी हैं।
इस सम्मान से न केवल उनकी मेहनत और समर्पण को सराहा गया, बल्कि यह वन्यजीवों के संरक्षण और पर्यावरण की रक्षा में उनके योगदान को भी उजागर करता है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 1972490


