[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में एडवोकेट पर हमला मामला:वकीलों ने किया पेन डाउन हड़ताल, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में एडवोकेट पर हमला मामला:वकीलों ने किया पेन डाउन हड़ताल, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

नीमकाथाना में एडवोकेट पर हमला मामला:वकीलों ने किया पेन डाउन हड़ताल, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

नीमकाथाना : नीमकाथाना में वकील पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में वकीलों ने पेन डाउन हड़ताल शुरू कर दी है। बार संघ के कोषाध्यक्ष एडवोकेट सुनील नटवाडिया पर लोहे के सरिये से हमला किया गया। इस हमले में उनके सिर में गंभीर चोट आई और 7 टांके लगे। बार संघ के अध्यक्ष सत्यनारायण यादव ने बताया कि घायल एडवोकेट को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। वकीलों का कहना है कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होंगे, हड़ताल जारी रहेगी। बुधवार को अभिभाषक संघ ने कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन भी किया। वकील समुदाय न्याय की मांग पर अड़ा हुआ है और पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहा है।

Related Articles