[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अमृत जलम कलश यात्रा तीसरे दिन पिलानी पंचायत समिति कार्यालय पहुंची


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

अमृत जलम कलश यात्रा तीसरे दिन पिलानी पंचायत समिति कार्यालय पहुंची

अमृत जलम कलश यात्रा तीसरे दिन पिलानी पंचायत समिति कार्यालय पहुंची

पिलानी : रामकृष्ण जयदयाल डालमिया सेवा संस्थान द्वारा आयोजित अमृत जलम कलश यात्रा तीसरे दिन पिलानी पंचायत समिति कार्यालय पहुंची। यहां आयोजित कार्यक्रम में पिलानी पंचायत समिति प्रधान बिरमा देवी एवं उपखंड विकास अधिकारी सुखदेवा सिंह  वह अन्य अधिकारियों के साथ संस्थान के परियोजना प्रबंधक उपेंद्र पालीवाल एवं जल समन्वयक संजय शर्मा उपस्थित रहे. कार्यक्रम मेंबिरमा देवी ने कहा कि जिस प्रकार से भूजल का दोहन हुआ है उससे बहुत जल्द ही पूरा भूजल शून्य हो जाएगा अतः इस इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में जन चेतना लाना अत्यंत आवश्यक है मैं इस प्रकार के किया जा रहे कार्यों के लिए संस्थान की बहुत-बहुत आभारी हूं कि उन्होंने पिलानी पंचायत समिति में भी यह कार्यक्रम करने का निर्णय लिया है।

उपखंड विकास अधिकारी सुखदेवा सिंह ने कहा कि पिलानी में भूजल की स्थिति बेहद ही खतरनाक है ऐसे में यदि वर्षा जल का संरक्षण, भूजल का दोहन नहीं रोका गया तो स्थितियां बहुत ही भयावह हो सकती हैं संस्थान के परियोजना प्रबंधक ने बताया कि रामकृष्ण जयदयाल डालमिया सेवा संस्थान निकट 21 वर्षों से जिले में वर्षा जल संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन के कार्यों में लगी हुई है इसी क्रम में जन जागरूकता हेतु जिले के यह जन जागरण कार्यक्रम प्रारंभ किया जा रहे हैं संस्थान के जल समन्वयक संजय शर्मा ने कलश यात्रा के आयोजन इसके उद्देश्य एवं एवं जागरूकता अभियान में जुड़े हुए लोगों का बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया यह कलश यात्रा पिलानी पंचायत समिति के गाँवों खेड़ला , खेड़ला का बास खुडानिया से होती हुई चिड़ावा पंचायत समिति के बुडानिया, नारनौंद, मालीगांव, घुमानसर , लाम्बा ,नालवा , मंड्रेला और रघुवीरपुरा गांव में गई। इन सभी गांव में समाज एवं ग्रामीणों के साथ मिलकर किस प्रकार जल बचाने की मुहिम को आगे बढ़ाया जा सकता है इस पर चर्चा हुई। गावों में महिलाओं ने अपने अपने घरों से वर्षा जल लेकर रथ के साथ चल रहे अमृत कलश में जल डाला और मंगल गीत गाये।

यह अमृत जालम कलश यात्रा 21 मार्च को अलसीसर पंचायत से प्रारंभ होगी जहां से यह मनफरा, भेरूगढ़, गोविंदपुरा, जाखोड़ा, हमीरवास, धत्तरवाला, आलमपुरा, कुतुबपुर गोवली, नरहड़, इस्माइलपुर, और लाम्बा गोठड़ा जाएगी। कलश यात्रा के साथ संस्थान के मान सिंह, अजय बलौदा, अनिल सैनी, सूरजभान, बलवान सिंह एवं राकेश मेहला एवं विभिन्न गावों के सरपंच साथ रहे। इस कलश यात्रा का समापन 22 मार्च को विश्व जल दिवस के कार्यक्रम के साथ समापन होगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22