[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर संभाग-नीमकाथाना जिला बहाली की मांग:पूर्व सैनिक बोले- उग्र आंदोलन करेंगे, वकीलों का धरना 32वें दिन जारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर संभाग-नीमकाथाना जिला बहाली की मांग:पूर्व सैनिक बोले- उग्र आंदोलन करेंगे, वकीलों का धरना 32वें दिन जारी

सीकर संभाग-नीमकाथाना जिला बहाली की मांग:पूर्व सैनिक बोले- उग्र आंदोलन करेंगे, वकीलों का धरना 32वें दिन जारी

सीकर : सीकर संभाग व नीमकाथाना जिला बहाली की मांग को लेकर अभिभाषक संघ सीकर के अधिवक्ताओं का धरना-प्रदर्शन 32 वें दिन भी कोर्ट के बाहर जारी रहा। मंगलवार को सोल्जर वेलफेयर कमेटी आफ इंडिया व सीकर जिला पूर्व सैनिक संघ ने धरने का समर्थन किया और वकीलों के साथ धरने पर बैठे। पूर्व सैनिकों ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

एडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व सैनिक।
एडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व सैनिक।

विरोध प्रदर्शन चल रहे

पूर्व सैनिकों ने कहा- सीकर संभाग व नीमकाथाना जिला बनाने की मांग को लेकर अभिभाषक संघ लगातार विरोध-प्रदर्शन कर रहा है। कोर्ट के बाहर धरने का आज 32 वां दिन है। आज जिले के सैनिकों व पूर्व सैनिकों ने सरकार के इस फैंसले का विरोध किया है। उन्होंने कहा- प्रदेश की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने सीकर संभाग व नीमकाथाना को नया जिला बनाया था। लेकिन भाजपा की सरकार आते ही सरकार ने इसे रद्द कर दिया। इसके बाद से प्रदेशभर में लगातार वकील व सामाजिक संगठन विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।

पूर्व सैनिकों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
पूर्व सैनिकों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।

बोले- जरूरी कामों के लिए जयपुर जाना पड़ता है

पूर्व सैनिकों ने कहा कि सीकर के लोगों को रोजमर्रा के कामों के लिए जयपुर जाना पड़ रहा है। सीकर के संभाग मुख्यालय में सभी काम पूरे हो गए थे और इंफ्रास्ट्रक्चर भी था। फिर ऐसी क्या आफत आ गई कि सरकार को इसे निरस्त करना पड़ा। पिछले 17 माह में संभाग मुख्यालय पर संभागीय आयुक्त एवं अतिरिक्त संभागीय आयुक्त की नियुक्ति कि गई। प्रशासनिक ढांचा धीरे-धीरे कार्य करने लगा और संभागीय मुख्यालय पर पुलिस महानिरिक्षक की नियुक्ति की जाकर उनका कार्यालय स्थापित कर दिया गया।

बड़े आंदोलन की चेतावनी

संभागीय आयुक्त कार्यालय व न्यायालय के लिए भूमि आवंटित कर दी गई तथा न्यायालय के अंतर्गत जयपुर व बीकानेर से लगभग 2 हजार फाइलें न्यायालय में ट्रांसफर होकर सीकर संभाग मुख्यालय पर सुनवाई के लिए रखी जाने लगी। इस बीच राजनीतिक प्रभाव से सरकार ने सीकर को संभाग व नीमकाथाना को जिला निरस्त कर दिया। पूर्व सैनिकों ने कहा कि सीकर संभाग को पुनः बहाल किया जाए अन्यथा सोल्जर्स वेलफेयर कमेटी ऑफ इंडिया, सीकर के गांव-गांव, ढाणी-ढाणी में जाकर जन आन्दोलन तैयार कर बड़ा उग्र आन्दोलन करने पर मजबूर होगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी सरकार की होगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet